जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक 28 दिसम्बर को

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 27 दिसम्बर 2019/ जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आगामी 28 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे नवीन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

बैठक में विगत बैठक का कार्यवाही विवरण, अजाक्स पुलिस थाने में दर्ज प्रकरणों की स्थिति तथा जाति प्रमाण पत्र के अभाव में लंबित प्रकरण, जिला लोक अभियोजन द्वारा प्रकरणों की स्थिति में न्यायालय निर्णय में आरोपी को बरी किया गया हो, ऐसे कितने प्रकरणों में रिट दायर की गई हो, आदिवासी विकास के माध्यम से राहत एवं पुनर्वास, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विरूद्ध उत्पीड़न संबंधी शिकायतों पर कार्यवाही, अजजा वर्ग के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों में चालान जाति प्रमाण पत्रों के अभाव में लंबित प्रकरणों की स्थिति आदि की समीक्षा की जाएगी।

अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक 30 दिसम्बर को

रतलाम 27 दिसम्बर 2019/ जिला अन्तर्विभागीय समन्वय समिति (जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन) की बैठक 30 दिसम्बर को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में दोपहर पश्चात रखी गई है। बैठक में आनलाईन पंजीयन सीआरएस पोर्टल, आनलाईन पंजीयन व्यवस्था की समीक्षा, मासिक जानकारी प्रेषण, मृत्यु के कारणों के चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन की मासिक जानकारी, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से आय, शत-प्रतिशत पंजीयन हेतु कार्य योजना आदि की समीक्षा की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *