रतलाम,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ अज्ञात चोर रावटी थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर आभूषण चुरा ले गए। पुलिस इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
रावटी थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेमलिया रोड नामली निवासी सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण सोनी की रावटी के सदर बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। शाम वे करीब 5 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर आ गए थे। अज्ञात बदमाशों ने मध्य रात में दुकान के ताले चटका दिए। रात में खटपट की आवाज होने पर पड़ोसी की नींद खुल गई तो उन्होने देखा की दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था और सामान अस्त व्यस्त था। इसकी सूचना उन्होने सत्यनारायण सोनी को दी ओर वे जब दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि 400 ग्राम वजनी अंगुठी के दो बक्से, 250 ग्राम वजनी पुरानी चांदी ओर ग्राहको के चांदी के आभूषण व 100 ग्राम अन्य चांदी के सामान चुरा ले गए। रावटी थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 380, 457 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
ज्वेलरी की दुकान में चोरी की वारदात, ताले चटकाकर चोरों ने किए हाथ साफ
Leave a Comment


