देशी कट्टे और ज़िंदा कारतुस के साथ राजस्थान के तीन कंजर गिरफ्तार,वारदात करने जिले में आने की आशंका

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम-जावरा,26दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर जिले की बडावदा थाना पुलिस ने चोरी व लुटपाट की घटनाओं को अंजाम देते रहने वाले कंजरों की धरपकड के अभियान में तीन कंजरो को हथियारों के साथ गिरफ्त में लिया है। सूत्रों के अनुसार पकडे गए कंजर राजस्थानी है और उनके कब्जे से 3 देशी कटटे ओर 12 कारतूस बरामद हुए है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बडावदा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ राजस्थानी कंजर क्षेत्र में चोरी लूट और वसूली करने जैसी वारदातो को अंजाम देने के लिए घुम रहे है। इसी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए बडावदा पुलिस ने चंबल नदी फंटा तिराहा ग्राम बल्लाखेडी के समीप रात में नाकाबंदी की जिस पर रात करीब 11.30 बजे एक पल्सर पर 3 युवक जाते दिखे। पुलिस को यह पहली नजर में बदमाश लगे और इनको रोका तो इन्होने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने धरपकड़ के साथ उन्हे दबोच लिया ओर जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 3 देशी कटटे ओर 12 जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में इन बदमाशों ने अपना नाम जानकीलाल पिता बच्चन सिंह, बापूलाल पिता लक्ष्मीनाराण्यण कंजर ओर सोयतीलाल पिता रतनलाल कंजर निवासी लागाखेड़ी कंजरों का डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ राजस्थान बताया। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने अभी यह खुलासा नही किया है कि वे ये हथियारों के साथ कहा वारदात को अंजाम देने जा रहे थे ओर हथियार कहा से लेकर आए थे। हालांकि पुलिस को आशंका है कि किसी बडी लूट या वारदात को अंजाम देने के लिए यह बदमाश निकले थे। फिलहाल इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है ओर आज कोर्ट से इनका रिमांड मांगा जाएगा जिससे आगे की पूछताछ की जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *