नए साल की छुट्टियां मनाने परिवार सहित गोवा पहुंचे पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान, समुंदर किनारे टहलते हुए आए नजर

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,28दिसम्बर2019/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नए साल की छुट्टियां मनाने परिवार के साथ गोवा पहुंच गए है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में समंदर किनारे टहलते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया है.
इस पोस्ट में पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान का अनोखा अंदाज नजर आ रहा है. शिवराज सिंह चौहान ने चेहरे पर काला चश्मा लगा रखा है और हाफ शर्ट और पैंट पहने हुए समंदर किनारे टहलते नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कुछ पंक्तियां भी लिखी हैं. उन्होंने लिखा है, ‘सागर की अपनी क्षमता है, पर मानव भी कब थकता है!’ शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सामने आने के बाद टि्वटर पर उनके स्टाइल को लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं. कांग्रेस ने उनके इस वीडियो पर चुटकी भी ली है. पूर्व सीएम अपने परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *