रतलाम 20 दिसम्बर 2019/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन नन्हीं बेटियों के साथ मनाया। उन्होंने बेटियों के साथ केक काटा और खिलाया। इस अवसर पर महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी, श्रीमती प्रेमलता दवे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती सुनीता यादव भी उपस्थित थे।


