भोपाल,13दिसम्बर2019/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई. गुरुवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में चमक-गरज के साथ कई घंटे तक जोरदार बारिश हुई. भोपाल समेत इंदौर, देवास, होशंगाबाद, खजुराहो, खरगोन, सागर, सतना, ग्वालियर, जबलपुर और नौगांव में झमाझम बारिश हुई.
तेज बारिश के बाद मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई. मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों के अलावा नीमच, मन्दसौर और आगर जिले में अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना है.
बिजली गिरने की चेतावनी
इसके अलावा ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के अलावा रीवा और सतना जिले में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं कई जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने से नुकसान की भी खबरें आई हैं जिसने यूरिया संकट से जूझ रहे किसानों और सरकार के सामने और परेशानी खड़ी कर दी है.
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने बेमौसम हुई बारिश के बाद ट्वीट करते हुए किसानों पर चिंता जाहिर की, साथ ही हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया.
(साभार-आज तक)
प्रदेश में बारिश के साथ गिरे ओलों ने बढाई किसानों की चिंता बढ़ी, और बारिश की संभावना,कृषि मंत्री ने दिया मदद का आश्वासन
Leave a Comment



