बीपीएल परिवार सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश,कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read

रतलाम 24 दिसम्बर 2019/ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक मंगलवार शाम संपन्न हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले में संचालित बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान में संलग्न कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के तैनात दलों से प्रतिदिन सुबह चर्चा करें, दिनभर की गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देवे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत से संदीप केरकेट्टा भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रतलाम नगर में बीपीएल परिवार सत्यापन कार्य में गति लाने के लिए 25 दिसंबर को सुबह नगर में तैनात दलों की बैठक आयोजित की जाए। जिसे जिला खाद्य अधिकारी द्वारा लिया जाएगा। सैलाना, बाजना क्षेत्रों में प्रगति कमजोर पाई गई। सैलाना एसडीएम को विशेष रूप से कलेक्टर द्वारा ताकीद की गई कि कार्य में गति लाई जाए। जावरा नगर पालिका में भी कार्य धीमा पाया गया। ताल नगर पंचायत को आगामी शुक्रवार तक कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की गई सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण द्वारा कार्य में प्रगति नहीं लाए जाने तथा प्रकरणों में उत्तर नहीं प्रस्तुत करने पर कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। जिला चिकित्सालय के प्रकरणों में चिकित्सकों के विरुद्ध शिकायतों के मामलों में कलेक्टर द्वारा डिप्टी कलेक्टर सुश्री सिराली जैन को निर्देशित किया गया कि वह उक्त मामलों में गहनता के साथ जांच करेंगे। मरीज की बीमारी का रिकॉर्ड देखकर निष्कर्ष पर पहुंचेगी। जिला खाद्य अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि वे सीएम हेल्पलाइन में जो सही जानकारी हो उसे अपलोड करें, वास्तविक स्थिति बताई जाए। आवेदकों से चर्चा करके पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस से ज्यादा की लंबित स्थिति में आदिम जाति कल्याण सामान्य प्रशासन नगरी विकास जिला परिवहन विभाग आदि की शिकायत संख्या में वृद्धि पाई गई ।कलेक्टर द्वारा आगामी 3 दिनों में इन विभागों को अपनी शिकायतों का ज्यादा से ज्यादा निराकरण करके संख्या कम करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री मदद योजना में शासन के निर्देशानुसार बीते माह अगस्त से योजना अंतर्गत 4 महीनों का प्रमाण पत्र धारक परिवारों को बैकलॉग का पात्रता अनुसार खाद्यान्न प्रदाय किया जाना है इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जिला खाद्य अधिकारी को दिए गए। बताया गया कि योजना अंतर्गत अनाज का वितरण उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पीओएस मशीन से कराया जाएगा। इसमें जिले के सैलाना तथा बाजना विकास खंडों में आदिवासी परिवारों को जन्म के अवसर पर 50 किलोग्राम एवं मृत्यु संस्कार के लिए 100 किलोग्राम अनाज याने गेहूं चावल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। बताया गया कि मदद योजना अंतर्गत जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के पश्चात ही उचित मूल्य दुकान से सामग्री प्रदान की जाएगी। रियल टाइम डाटा ऑनलाइन पीओएस मशीन में तत्काल प्रदर्शित होगा किंतु ऑफलाइन पीओएस मशीन में तत्काल प्रदर्शित ना होने के कारण सेल्समैन द्वारा उक्त योजना अंतर्गत प्रथक से पंजी का संधारण कर हितग्राही को खाद्यान्न उपलब्ध कराकर आवंटन आवक एवं वितरण का लेखा रखा जाएगा। पीओएस मशीन ऑनलाइन मोड में आने के पश्चात पंजी का डाटा पीओएस मशीन में अपलोड किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *