भोपाल में आज शुरु होगी 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता,शाम को सीएम कमलनाथ करेंगे शुभारंभ

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

भोपाल,9दिसम्बर2019/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ सोमवार 9 दिसम्बर को शाम 5 बजे भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। समारोह में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा प्रमुख अतिथि और प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 284 एकलव्य आवासीय विद्यालयों के 4,000 खिलाड़ी 15 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 13 दिसम्बर को टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा।

छ: खेल मैदानों में होंगी प्रतियोगिताएँ

खेल प्रतियोगिताएँ राजधानी भोपाल के 6 खेल मैदानों पर आयोजित की जाएंगी। इनमें से टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स, बेडमिंटन, कबड्डी, कराटे, व्हाली-बॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉस्केट-बॉल, ताईक्वांडो और टेबल-टेनिस प्रतियोगिताएँ होंगी। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम और एमव्हीएम ग्राउण्ड में फुटबाल प्रतियोगिता होगी। अंकुर स्कूल, 6 नम्बर स्टॉप स्थित खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता, लाल परेड ग्राउण्ड पर खो-खो और हैण्ड-बॉल, मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में हॉकी और प्रकाश तरुण पुष्कर में तैराकी प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता के प्रवेश पास की व्यवस्था

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के प्रवेश पास वितरण की व्यवस्था टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल के कन्ट्रोल रूम में की गई है। कन्ट्रोल रूम का फोन नम्बर 0755-2665510 है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *