रतलाम,20दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। घर- दुकानों में हाथसाफ करने के बाद बदमाशों की निगाहें अब मंदिरो पर भी टेढ़ी होने लगी है। जिले में बदमाश एक मंदिर में घुसे और भगवान के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। वहीं एक अन्य स्थान पर अनाज व्यापारी के गोदाम से सोयाबीन के कट्टे भी चुरा ले गए।
पिपलौदा के ग्राम केशरपुरा स्थित चारभुजा मंदिर पर 19 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति चोरी की नीयत से मंदिर के गर्भगृह में घुस कर वहां से भगवान के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। मंदिर से भगवान के जेवर चोरी जाने का पता चलने पर इसकी सूचना पुलिस थाना पिपलौदा को दी। पिपलौदा थाना पुलिस ने केशरपुरा पिपलौदा रहवासी चेतन पिता महेशचन्द्र शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
इधर बाजना थाना पुलिस ने धर्मेन्द्र रामचन्द्र राठौर निवासी कुशलगढ़ रोड बाजना की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। धर्मेन्द्र राठौर का कुशलगढ़ रोड बाजना पर गोदाम है। फरियादी के मुताबिक 18 दिसंबर की शाम को गोदाम से सोयाबीन के 13 कट्टे चोरी हो गए। गोदाम से तकरीबन 60 किलो सोयाबीन चोरी जाना बताया जा रहा है। बाजना थाना पुलिस ने इस मामले में फरियादी धर्मेन्द्र राठौर की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धारा में केस दर्ज किया है।
मंदिर में चोरी की वारदात, भगवान के आभूषण ले गए चोर, गोदाम से सोयाबीन के कट्टे भी चोरी
Leave a Comment


