महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन-स्थल परियोजना स्वीकृत, महिला पर्यटकों के लिये 50 पर्यटन-स्थलों पर क्रियान्वित की जाएगी परियोजना

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 21 दिसम्बर 2019/ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन स्थलों को ‘महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन-स्थल” के रूप में विकसित करने के लिये निर्भया के प्रस्ताव को एम्पावर्ड कमेटी ने मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में गुरूवार को एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में सचिव, पर्यटन श्री फैज अहमद किदवई ने परियोजना संचालन के लिये केन्द्र सरकार महिला एवं बाल विकास से वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग के लिये प्रजेंटेशन दिया था।

महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन-स्थल परियोजना की लागत 27 करोड़ 98 लाख रूपये है। आगामी 3 वर्षों में इसका क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से 50 पर्यटन-स्थलों को 20 क्लस्टरों में विभाजित कर किया जाएगा।

परियोजना में हितग्राहियों के लिये प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता, सृजन, आईईसी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, पर्यटन-स्थलों का सुरक्षा की दृष्टि से आकलन और पर्यटन-स्थलों पर अधिक से अधिक कार्यशील महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं के लिये अनुकूल वातावरण निर्माण और कौशल संवर्धन एवं क्षमता निर्माण, महिला पर्यटकों को आवश्यक जानकारियाँ एवं सूचनाएँ उपलब्ध कराना तथा सहयोग देना आदि गतिविधियाँ शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *