रतलाम 07 दिसम्बर। शहर को साफ-स्वच्छ रखने हेतु सफाई व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखी जा रही है साथ ही ऐसे व्यक्ति जो कि अपने घरो व प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहनों ना डालकर इधर-उधर फेंककर गंदगी करते है तथा मकान का मलबा फैलाकर व अतिक्रमण करने व नालियों को अवरूद्ध करने वालो पर स्पॉट फाईन (जुर्माना) करने की कार्यवाही की जा रही है।
निगम आयुक्त श्री एस.के. सिंह द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सैलाना बस स्टैण्ड, महू रोड, श्रीमालीवास, पावर हाउस रोड, विनोबा नगर, चौमुखीपुल आदि क्षेत्रों में दुकानदारों व नागरिकों द्वारा गंदगी व अतिक्रमण करने पर 23 व्यक्तियों पर स्पॉट फाईन किया गया। गंदगी व अतिक्रमण करने पर स्पॉट फाईन कर कुल 52,200 की राशि वसूल कर भविष्य में गंदगी व अतिक्रमण ना करने की समझाईश दी। स्पॉट फाईन की कार्यवाही सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी किरण चौहान व पर्वत हाड़े द्वारा की गई। अतिक्रमण व गंदगी करने वालो पर स्पॉट फाईन किये जाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रतलाम:नगर निगम द्वारा गंदगी व अतिक्रमण करने पर 23 व्यक्तियों पर जुर्माना 52 हजार रुपए की राशि वसूली
Leave a Comment



