रतलाम:लोडिंग वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर,भाई की मौत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,19दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ जिले के जावरा में सरकारी विभाग से अटैच एक लोडिंग वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया।हादसे में 15 साल के रितिक चौहान कि मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन सुधा जिला अस्पताल में भर्ती है।
बताया जा रहा है कि इस गाड़ी से ड्राईविंग सीखी जा रही थी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पूरी घटना जावरा के कॉलेज ग्राउंड कि है जहां सुधा चौहान अपने 15 साल के भाई रितिक के साथ अपनी बाईक पर घर लौट रही थी ,तभी कॉलेज ग्राउंड पर लोडिंग गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे मे भाई रितिक कि मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन कि हालत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *