रतलाम,27दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत शुक्रवार सुबह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दरसल ईश्वर नगर निवासी निर्मला कटारा (22) ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब युवती ने फांसी लगाई तब वह घर में अकेली थी, पिता और माता काम पर गए थे । घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता तत्काल घर पहुंचे। दीनदयाल नगर थाना से जांच अधिकारी श्री पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी श्री पटेल के मुताबिक निर्मला के पिता ने बताया कि एक महीना पहले ही आंगनवाड़ी में उसे कार्यकर्ता बनाया था। दीनदयाल नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया है ,पंचनामा बना कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रतलाम: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने घर में लगाई फांसी,पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment



