रतलाम,30दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/रतलाम पुलिस द्वारा लगभग 6 लाख 86 हजार रूपये के 60 गुम मोबाईल को बरामद किया गया है. सोमवार को एसपी गौरव तिवारी ने नए पुलिस कंट्रोल रूम पर मोबाइल के असली मालिकों को उन्हें सौंपा. अभियान के तहत लगभग कुल 24 लाख 27 हजार रूपये के 482 मोबाइल अब तक बरामद किए जा चुके हैं.
एसपी गौरव तिवारी द्वारा मोबाईल गुम होने से आर्थिक नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए माह जनवरी 2019 सें एक विशेष अभियान अति. पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार एवं अति.पुलिस अधीक्षक, के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया.
अभियान के तहत सायबर सेल के आर. बलराम पाटीदार, आर मनमोहन शर्मा, आर. विपुल भावसार द्वारा लगभग 200 से अधिक मोबाईल की ट्रेकिंग की गई. गुम हुए मोबाईल मध्य प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों के विभिन्न शहरों से प्राप्त कर 60 मोबाईल रिकव्हर किये गए. चलाये जा रहे गुम मोबाईल अभियान के तहत अब तक लगभग कुल 24 लाख 27 हजार रूपये के 482 गुम मोबाईल बरामद किये गये.
अभियान के तहत सायबर सेल के आर. बलराम पाटीदार, आर मनमोहन शर्मा, आर. विपुल भावसार की महत्वपूर्ण भूमिका एवं उनि प्रियंका चौहान , उनि मनोज पाटीदार , उनि मुकेश सस्तीया , थाना औक्षेत्र जावरा के प्रभार अशोक चौहान , आर राहुल उपाध्याय थाना जावरा शहर के आर दिपक भूरिया , आर रूघनाथ, आर बालकृष्ण चंदेल थाना जावरा शहर , थाना पिपलौदा के आर विजय रामावत, थाना औक्षेत्र रतलाम के आर. दिनेश खिंची, आर हेमेन्द्र सिंह राठौर. आर लोकेन्द्र सोनी, आर. दिनेश खराड़ी थाना माणकचौक के आर रोशन राठौर , थाना ताल के आर शिव परमार, थाना रावटी के आर शिवराम मोर्य, थाना दीनदयाल नगर के आर श्यामदयाल राठौर, आर शैलेन्द्र सिंह, आर गजेन्द्र शर्मा की मोबाईल बरामदगी में सराहनीय भूमिका होने से पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा इन्हें नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है.
रतलाम पुलिस द्वारा लगभग 6 लाख 86 हजार रूपये के 60 गुम मोबाईल बरामद, असली मालिकों को सौंपा, अब तक 482 गुम मोबाईल बरामद
Leave a Comment



