रतलाम: ट्रक से कपडे की पांच लाख की गठान चोरी, घटला ब्रिज के यहां बस से गायब हुई थी कपडे की गठाने, पुलिस जांच में जुटी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,3दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। फोरलेन पर घटला ब्रिज के आसपास लगातार ट्रक कटिंग की वारदात ने पुलिस की नींद उडा रखी हे। पुलिस अभी एक ट्रक कटिंग के मामले को पकड भी नही पाई थी कि अज्ञात बदमाश ने एक ट्रक को निशाना बनाकर कपडे की गठाने चुराकर ले गए।
औद्योगिक थाना पुलिस के मुताबिक घटना विगत रात की है। अजमेर से पूणे के बीच चलने वाले वाहन क्रमांक आरजे 06 बीबी 1700 विगत रात भिलवाडा से पूणे के लिए निकला थी। विगत रात करीब 10.30 बजे के लगभग वाहन घटला ब्रिज से होकर गुजरा था। सालाखेडी स्थित एक चाय की दुकान पर कन्हैयालाल भार्गव ने वाहन रोकी और वाहन को चेक किया तो उसमें से 7 गठानो में से 5 गठान गायब थी जिनकी कीमत 5 लाख आंकी जा रही है। महू रोड निवासी शमशुद्दीन पिता अब्दुल बशीर ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई। उन्होने बताया कि उनकी बस को अनुबंधित किया गया है ओर कन्हैयालाल चालक है। कन्हैयालाल की सूचना पर वे घटना स्थल पर गए ओर पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फिल्हाल फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। लगातार घटला ब्रिज के पास हो रही वारदात से भय व्याप्त है। इधर पुलिस का दावा है कि क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *