रतलाम :बाइक पर मादक पदार्थ ले जाते हुए दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 31दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/पुलिस ने बाइक सवार दो युवको को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है । पुलिस ने युवकों से गांजा बरामद कर उपयोग में लाई जा रही मोटरसाइकल को भी जब्ती में लिया।
जानकारी के अनुसार बिलपांक थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक मोटर साइकल पर अवैध रूप से मादक पदार्थ का परिवहन कर ले जा रहे है। थाना पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर रूपाखेड़ा फंटा पर नाकेबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली।
तलाशी दौरान पुलिस को इनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। पुलिस ने इनके पास से गांजा जब्त कर उपयोग में लाई जा रही मोटरसाइकल को जब्ती में लिया। पुलिस थाना बिलपांक के मुताबिक पकड़ाए युवकों ने धार जिले के बीड़पाड़ा का रहवासी होना बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

सट्टा पकड़ा-

सट्टा अंक पर्ची लिख रहे एक युवक को आलोट पुलिस ने फकीर मोहल्ला से पकड़ा। पुलिस ने इसके पास से सट्टा अंक पर्ची लिखी तथा लीडपेन सहित नगदी जब्त कर मोहम्मद हनीफ नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। इसी थाना पुलिस ने अरनिया में पिपलिया मारू फंटा से नागेश्वर नामक युवक को शराब ले जाते पकड़ा पुलिस ने इसके पास से 18 क्वार्टर देशी शराब के जब्त किए।उधर, बिलपांक थाना पुलिस ने फोरलेन रोड रेनमऊ से अनुराग नामक युवक को बीयर ले जाते पकड़ा। पुलिस ने इसके पास से 12 बीयर बोतल जब्त की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *