रतलाम,27दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/शुक्रवार को रतलाम में कड़ाके की सर्दी रही। 2019 का जाता साल जाते-जाते सबसे ज्यादा ठंडा हो रहा है। शहर सहित जिले में ठंड के पूरे शबाब पर होने से धूप भी बेअसर हो रही है। बर्फीली हवाओं से हर कोई कंपकंपा रहा है।शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।
कल गुरुवार से कड़ाके की ठंड ने ऐसा असर दिखाया कि शुक्रवार दिनभर तो ओर भी ज्याद ठंडा रहा। सुबह के समय तो लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से सामना करना पड़ा। शीतलहर के चलते दिनभर लोग ठिठुरते रहे ।
ठंडी हवाओं ने दिखाया असर
उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी से निकली सर्द हवाएं रतलाम शहर सहित जिले को अपने आगोश में ले रही है। यहां कंपकंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़ों में लिपटे रहे। दुपहिया वाहन चालकों को इस ठंड से काफी जूझना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं की वजह से वातावरण भी कुछ ज्यादा ही ठंडा हो गया है। यहां रात तो ठीक दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनवरी में पडऩे वाली ठंड का एहसास इस बार दिसंबर के आखरी दिन में महसूस हो रहा है। ठंडी के मौसम में हवा की रफ्तार भी कुछ दिनों में ज्यादा महसूस की जा रही है।
1 दिन में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट
रतलाम में 1 दिन में तापमान में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। कल जहां अधिकतम तापमाम 22.6 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 1 दिन में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
रतलाम में कड़ाके की सर्दी, ठंडी हवाओं ने ठिठुराया, 1 दिन में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री से अधिक की गिरावट, जानिए शुक्रवार को कितना रहा रतलाम का तापमान
Leave a Comment



