रतलाम: यात्री ट्रेन पर अज्ञात व्यक्ति ने फेंके पत्थर, एसी कोच का कांच फूटा, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,20दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। इंदौर से मुंबई की और जा रही अवंतिका एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के इंजन पर कल अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। पत्थर लगने से ट्रेन के एसी कोच का कांच टूट गया।
घटना गुरुवार शाम 7 बजकर 50 मिनिट के लगभग की है। इंदौर जंक्शन से चलकर मुंबई सेन्ट्रल की ओर जाने वाली 12962 यात्री गाड़ी कल शाम को रतलाम स्टेशन पर पहुंची।
यह गाड़ी रतलाम रेलवे स्टेशन से रवाना होकर ए -केबिन के निकट ही पहुंची थी कि हाटरोड सुभाषनगर के पीछे एक केबिन व समपार फाटक के बीच अज्ञात व्यक्ति ने रेल गाड़ी के इंजन और वातानुकलित कोच पर पत्थर मारे।
रेलगाड़ी के इंजन पर पत्थर मारने के कारणों का पता नहीं चल गया। खैर हो कि इंजन पर मारे गए पत्थर से ट्रेन चालक बाल-बाल बच गए ,वहीं इंजन का को कोई नुकसान नहीं हुआ।हालांकि वातानुकूलित कोच पर फेंके गए पत्थर से एसी कोच का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी दीनदयाल नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरपीएफ के उपनिरीक्षक यशपालसिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
(फोटो-सांकेतिक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *