35 अमृत मिशन परियोजनाओं में 191.67 करोड़ के कार्य पूर्ण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,23दिसम्बर2019/ प्रदेश में अमृत मिशन में एक वर्ष में 35 परियोजनाओं में 191 करोड़ 67 लाख रूपये लागत के कार्य पूर्ण किये गये। इनमें 5 नगरीय निकायों में 117 करोड़ 25 लाख लागत की जल-प्रदाय योजनाएँ, एक नगरीय निकाय में 43 करोड़ 43 लाख की 5 स्टार्म वाटर ड्रेन परियोजनाएँ, 15 नगरीय निकायों में 29 करोड़ 37 लाख की 24 हरित क्षेत्र परियोजनाएँ और एक नगरीय निकाय में एक करोड़ 62 लाख की शहरी परिवहन परियोजना के कार्य शामिल हैं।

दमोह की 7 करोड़ 73 लाख रूपये की स्टार्म वाटर ड्रेन परियोजना के साथ डबरा में 44 करोड़ 61 लाख 89 हजार और शिवपुरी में 15 करोड़ 13 लाख रूपये की जल-प्रदाय योजना का कार्य शुरू कर दिया गया है। चार नगरीय निकायों में 10 हरित क्षेत्र एवं पार्क विकास परियोजनाओं की निविदा स्वीकृत कर दी गई है। इनका कार्य भी जल्द शुरू किया जा रहा है। जबलपुर में 8 करोड़ 99 लाख की 6, ग्वालियर में एक करोड़ 99 लाख 9 हजार की एक, मंदसौर में 53 लाख 11 हजार की 2 और खरगोन में 27 लाख 22 हजार रूपये की एक परियोजना की निविदा स्वीकृत की गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *