अखिल भारतीय फिट इंडिया मोमेंट के तहत जिले में साइकिल डे आयोजित हुआ, रतलाम तथा अन्य स्थानों पर उत्साह के साथ साईकिल चलाई गई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 19 जनवरी 2020/ अखिल भारतीय फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत जिले में साइकिल डे आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित साइकिल डे में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक को ग्रामीणों ने साइकल चलाकर फिट रहने का संदेश दिया।

जिला मुख्यालय पर सुबह सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस दौरान श्री राजेश पुरोहित, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती निशी बालासिंह, श्री शेरू पठान आदि उपस्थित थे। साइकिल डे पर जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतो में भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया गया। राज्य आजीविका मिशन के महिला समूह सदस्य, पंचायत पदाधिकारी, युवा ग्राम शक्ति सदस्य, शालाओं के विद्यार्थीगण एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *