अनोखी पहल: जानिए एसपी सहित अन्य अधिकारियों और जवानों ने क्यों कराई एक साथ हेयर कटिंग

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,24जनवरी2020/26 जनवरी 2020 के उपलक्ष्य में कर्मनिष्ठा संस्था के रतलामी सिजर्स सेलून द्वारा एसपी गौरव तिवारी रतलाम से संपर्क कर 26 जनवरी की परेड में शामिल जवानों, स्काउट गाइड्स व एनसीसी कैडेट आदि का निशुल्क हेयर कटिंग का प्रस्ताव रखा ।

अनुमति मिलने के बाद आज 24 जनवरी गुरुवार को एसपी गौरव तिवारी, एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, यातायात डीएसपी विलासराव वाघमारे, आरआई खिलावन सिंह कंवर, एवम परेड में शामिल पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट तथा स्काउट गाइड्स संख्या करीब 102 की हेयर कटिंग कर अपनी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की गई।
उक्त सभी की हेयर कटिंग बनवाने में हेयर मास्टरो द्वारा केवल 4 घण्टे 12 मिनट का ही समय लिया। पुलिस जवानो की हेयरकट मे मास्टर योगेश टांक, संतोष टांक, अनिल, संदीप, गोरव, विकास, अर्पित एवम नीलेश आदि ने अपनी कला का योगदान दिया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *