रतलाम 10 जनवरी 2020/ आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 14 जनवरी को विकासखंड जावरा के ग्राम रोजाना के शासकीय हाई स्कूल में कैंप आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे है।
अनुविभागीय दंडाधिकारी जावरा संपूर्ण कार्यक्रम व्यवस्था के प्रभारी होंगे। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पर्याप्त सुरक्षा बल सुरक्षा उपकरणों के साथ समुचित व्यवस्था यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था देखेंगे। अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी विद्युत व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर दल सहित एंबुलेंस व्यवस्था। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग कार्यक्रम स्थल तैयार करेंगे। नगर पालिका अधिकारी पेयजल व्यवस्था, जनपद पंचायत सीईओ गेट, कुर्सी, टेबल तथा गांवों में शिविर का प्रचार–प्रसार, नगर पालिका अधिकारी जावरा पेयजल, साफ सफाई, चलित शौचालय, फायर बिग्रेड तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आवेदन पत्रों को पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था देखेंगे।
विभाग प्रमुख निरंतर भ्रमण कर अपने तथा अधीनस्थ कार्यालयों की मूलभूत सुविधाओं तथा शासन की समस्त आवश्यक जानकारी अद्यतन करेंगे। शिविर में शासकीय विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे।



