इंदौर: बाथरुम में नहाने गई इंजीनियरिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस की जांच में खुलासा, गैस गीजर की गैस से दम घुटा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

इंदौर,17जनवरी2020/बाथरूम में नहाने गई कम्प्यूटर साइंस
की 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि गैस गीजर के कारण छात्रा की मौत हुई। परिजन ने छात्रा की आंखें व त्वचा दान कर दी। इंदौर पुलिस के अनुसार घटना वैशाली नगर में टायर कारोबारी विपुल जाबिया (पाटीदार ) के घर हुई। उनकी 19 वर्षीय बेटी प्रियांशी सुबह साढ़े 7 बजे बाथरूम में नहाने गई थी। चाचा प्रकाश जाबिया ने बताया वह सांवेर रोड स्थित श्री वैष्णव इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कम्प्यूटर साइंस की सेकंड ईयर की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक बाथरूम में गैस और सोलर गीजर दोनों लगे हैं। छात्रा ने गैस गीजर का स्विच ऑन कर रखा था। लगातार पानी गरम
होने से संभवतः ऑक्सीजन की कमी हुई और गीजर की फ्लेम से कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस जमा हो गई। इससे वह बेहोश हुई। अगर समय रहते दरवाजा खोल देते तो उसकी जान बच जाती।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *