जन्मदिवस पर अब विद्यार्थी स्कूल परिसर में करेगें पौधारोपण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

खाचरौद,9जनवरी2020 । सरस्वती शिशु मंदिर खाचरौद में प्राचार्य ब्रज नंन्दन कुमावत ने पर्यावरण की सुरक्षा, पेड़-पौधा एवं पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरुक करने के ख्याल से विद्यालय में नई पहल शुरू की है।
अब अपने जन्मदिन के मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्रा अपने परिवार व परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण करेंगे। । कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के छात्र अविचलपुरी गोस्वामी के जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर किया गया। कक्षाचार्य निकिता नायमा ने पर्यावरण को शुद्ध रखने की यह एक अच्छी पहल बताते हुए कहा कि भविष्य में जन्म दिवस पर बच्चा स्कूल व घर के आसपास एक वृक्ष लगाकर उसकी परवरिश करेगा। प्राचार्य श्री कुमावत ने कहा आगें इस गतिविधि में विद्यार्थियों को विद्यालय के अपने मित्रों के बीच भी पांच पौधे वितरित करने की शुरूआत की जाएगी।
———————————-

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *