जिले के अपराध समाचार: बदमाशों ने फिर चोरी की वारदात को दिया अंजाम,नगदी और आभूषण ले गए

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read

रतलाम,8 जनवरी(खबरबाबा.काम)। हाट की चौकी क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने एक बेकरी संचालक के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ओर वहां से नगदी ओर आभूषण चुरा ले गए।
फरियादी विक्रम खोईवाल पिता मदनलाल खोईवाल ने बताया कि हाट की चौकी क्षेत्र स्थित मरीमाता के पास उसका निवास स्थान है। मकान के नीचे उसकी बेकरी है। विगत दिवस करीब 5 बजे वह खाना खाकर घर का दरवाजा लगाकर दुकान पर आ गया था। करीब 7 बजे वह ग्राहक द्वारा दिए गए आर्डर का केक लेने डोंगरे नगर गया था। जब वह दुकान पर लोटा तो उसके बडे भाई दिनेश ने विक्रम को बताया कि घर का दरवाजा खुला है इस पर उसने जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था और घर में रखी सोने की चेन ओर 98 हजार रूपये नगदी गायब थे। बदमाश अपने साथ ताला भी ले गया। माणक चौक थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
————-
रंजिश के चलते टयूबवेल में की तोडफोड
रतलाम। बिलपांक थाने के ग्राम लुनेरा में पुरानी रंजिश के चलते टयूबवेल में तोडफोड कर नुकसान पहुचाया।
बिलपांक थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम लुनेरा निवासी मंजूबाई पोरवाल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की लुनेरा निवासी श्यामसिंह का पास में खेत है और जमीन संबंधी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। विगत शाम रंजिश के चलते श्यामसिंह ओर उसके पिता रामचंद्र सिंह ने उनके खेत पर लगे टयूबवेल में तोडफोड कर वायर काट दिए। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर पिता पुत्र के खिलाफ धारा 294, 506, 426, 435, 34के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
————-
नीलगाय भगाने पर पडोसी किसान झगडे
रतलाम। बडावदा थाने के ग्राम गुजरबर्डिया में नील गाय भगाने की बात को लेकर दो किसान आपस में झगड पडे ओर विवाद के चलते दो भाईयों ने मिलकर एक युवक की पीटाई कर दी।
बडावदा थाना पुलिस के मुताबिक गुर्जरबर्डिया निवासी दिलीप पिता रामलाल पाटीदार ओर इसी गांव के रहने वाले बिहारीलाल पिता रामनारायण पाटीदार पडोसी किसान है। खेत में नीलगाय आने पर फरियादी ने भगाई जो आरोपी के खेत में चल गई ओर फसल को नुकसान किया ओर इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया ओर विवाद के चलते फरियादी दिलीप पाटीदार के साथ बिहारीलाल ओर उसके भाई रामचंद्र ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी भाईयों के खिलाफ धारा 341, 323, 504, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
————
राशि लेकर की धोखाधडी
जावरा। बडावदा थाने के ग्राम मिंडली निवासी एक किसान के साथ दो लोगो ने जमीन का नामांतरण कराने के नाम पर राशि ले ली, लेकिन नामांतरण ना कराकर धोखाधडी की। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जावरा शहर थाना पुलिस के मुताबिक बडावदा थाने के ग्राम मिंडली निवासी किशनसिंह पिता नगसिंह राजपूत ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई की जावरा निवासी सुभाष पिता भंवर तथा दीपेश कायस्त द्वारा उसकी जमीन का नामांतरण कराने के नाम पर रूपये ले लिए लेकिन उसका नामांतरण नही कराया। बार-बार निवेदन करने पर भी नामंातरण नही कराया तो उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ धारा प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *