रतलाम,29 जनवरी2020(खबरबाबा.काम)। जिले के दवा विक्रेताओं ने पारिवारिक मिलन समारोह में जमकर मस्ती की। परिवार के साथ इस समारोह में तरह-तरह के गेम खेले गए। किसी ने नृत्य किया,तो किसी ने गीतों की प्रस्तुति दी। अंत मे विजेताओं और सहयोगियों का सम्मान किया गया।
पारिवारिक मिलन समारोह का यह आयोजन जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा करमदी रोड़ स्थित ज्ञान वाटिका में किया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी ने की। समारोह के आरंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री छजलानी ने स्वागत भाषण दिया। तत्पश्चात समारोह में उपस्थित दवा व्यापारियों ने अपनी पत्नी को गुलाब देकर स्वागत किया। इस मौके पर दवा व्यवसायियों के परिवारजनों के लिए शूटिंग, चेयर रेस सहित कई प्रकार के गेम रखे गए।।इनमें सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जावरा में एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष महमूद छिपा, सचिव संजय सोनी, उपाध्यक्ष वासुदेव मोदी, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग एवं मप्र केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रकाश चोरडिया का सम्मान किया गया। बाढ़ पीड़ितों के लिए संघ द्वारा किए गए कार्य में सहयोग हेतु सरपंच सुरेश राठौड़ एवं जनपद सदस्य दशरथ पाटीदार का भी सम्मान किया गया। संघ ने प्रवक्ता पत्रकार अरुण त्रिपाठी,जीव मित्र परिवार के प्रकाश लोढ़ा, सुरेन्द्र भटेवरा, अखिलेश जैन, संजय पुंगलिया, सुमित पुंगलिया को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर छोटी कार्यशाला भी हुई। इसमें दवा व्यवसायियों को व्यापार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन से पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कार पाने वालों में पवन मालवीय, विशाल जैन,रितेश धामेचा, वृद्धि शर्मा,आदित्य भटेवरा, पूनम भंसाली, अर्चना पुरोहित, विशाल जैन व अजय नागर शामिल थे। समारोह के दौरान रीत छाजेड़, वैदिक छाजेड़, आराध्य छाजेड़, महक तोमर, डिंपल तोमर, अनिका तोमर,पूनम भंसाली विशाल जैन एव निशु पोरवाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला सचिव राकेश कोचट्टा ने किया। आभार कोषाध्यक्ष विजय माहेश्वरी ने माना। इस दौरान संघ पदाधिकारी चंद्रप्रकाश जैन, कमल कटकानी,अजय मेहता सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।



