देश-दुनिया में शांति के लिए अहिंसा ही एक मात्र विकल्प : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

भोपाल,30जनवरी2020/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया है, वही एक मात्र विकल्प है, जो हमारे देश और दुनिया में शांति कायम कर सकता है। श्री कमल नाथ ने आज मुख्यमंत्री निवास पर ‘गांधी संदेश पद यात्रा’ पुस्तक का विमोचन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि देश की वर्तमान और भावी पीढ़ी को गांधी जी के विचारों से अवगत कराना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और धर्म पर आधारित हमारे देश की यह विशेषता बनी रहे, एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रहे, इसके लिए हर भारतीय को प्रयास करना चाहिए। श्री कमल नाथ ने कहा हमारे देश का संविधान पूरी दुनिया में सबसे महान संविधान है। यह सर्व धर्म समभाव और समानता पर आधारित है। कई देशों ने हमारे संविधान को अपनाया है। यह संविधान अक्षुण्ण रहे, यह हम सभी का कर्तव्य है।

महात्मा गांधी के 150वीं जंयती वर्ष के अवसर पर ‘गांधी संदेश पद यात्रा’ जबलपुर से 25 दिसंबर को शुरू हुई। इसका समापन मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने 6 जनवरी को छिंदवाड़ा में किया। समापन अवसर पर हुए कार्यक्रम में 25 हजार स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णनव जन को तैने कहिए’ को सामूहिक रूप से गाया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साउथ एशिया हेड श्री आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री को इस रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। श्री दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में 70 पद यात्रियों ने गाँवों और स्कूलों में जाकर गांधी जी के संदेश को पहुँचाया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *