पुलिस विभाग में जल्द बड़े फेरबदल की संभावना, आईजी,डीआईजी सहित कई एसपी भी हो सकते है प्रभावित

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

भोपाल,3जनवरी 2020। प्रदेश में जल्द ही पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। संभावित फेरबदल में लगभग एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं, वहीं कुछ आईजी को भी बदला जा सकता है। हाल ही में पदोन्नत हुए अफसरों को अभी नई पोस्टिंग नहीं दी गई है, बताया जा रहा है जल्द ही इन्हें नई पदस्थापना मिलेगी। जिसके चलते बड़ी सर्जरी होना तय है।
सूत्रों की माने तो फेरबदल में कई जिलों के अधीक्षक प्रभावित हो सकते हैं। हाल ही में राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने 8 अफसरों में से कुछ को जिले की कमान सौंपी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक के अलावा डीआईजी और बटालियनों में भी बदलाव हो सकता है। 35 वीं वाहिनी मंडला, 6वीं वाहिनी जबलपुर, 32वीं वाहिनी उज्जैन के कमांडेंट भी बदले जा सकते है।इन तीनों बटालियन के कमांडेंट पदोन्नत होकर डीआईजी हो गए हैं इनकी जगह पर दूसरे अफसरों को यहां पदस्थ किया जाएगा।
सूत्रों की माने तो पदोन्नति में उज्जैन डीआईजी के पद पर पदस्थ अनिल कुमार शर्मा, जबलपर डीआईजी बीएस चौहान और रीवा में डीआईजी के पद पर अविनाश शर्मा अब आईजी हो गए हैं। इनके स्थान पर भी दूसरे अफसरों की पोस्टिंग होनी है |
देवास एसपी चन्द्रशेखर सौलंकी, शहडोल एसपी अनिल सिंह कुशवाह, एसपी मंडला आरएस छारी, होशंगाबाद एसपी तिलक सिंह और भोपाल मुख्यालय एसपी मिथिलेश शुक्ला को पदोन्नति के बाद बतौर डीआईजी पोस्टिंग मिलेगी। जिसके चलते इनकी जगह नए अफसरों को कमान दी जाएगी। इसके अलावा कई और आईपीएस के नाम भी चर्चाओं में है, जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले या किसी अन्य स्थान पर पदस्थ किया जा सकता है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *