फिट इंडिया साइकल रैली का आयोजन 18 जनवरी को

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 16 जनवरी 2020/ अखिल भारतीय फिट इंडिया के अन्तर्गत 18 जनवरी 2020 को प्रदेश में साइकल दिवस का आयोजन किया जाएगा।
फिट इंडिया साइकल रैली 18 जनवरी को प्रातः 8.00 बजे जिला पंचायत प्रांगण रतलाम से आरम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से निकलेगी। रैली का समापन काला घोडा चौपाटी पर होगा। रैली में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नेहरु युवा केंद्र, जिला खेल युवक कल्याण विभाग, एनएसन, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, जिला खेल संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं प्रतिभागिता करेंगी।
सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा ने बताया कि फिट इंडिया साइकल रैली का आयोजन जिले में जनपद तथा ग्राम स्तर पर भी होगा जिसमें रैली के रुप में सामूहिक रुप से न्यूनतम चार-पांच किलोमीटर साइकल चलाई जाएगी। आयोजन में राज्य आजीविका मिशन के महिला समूह सदस्य व सखियां, पंचायत पदाधिकारी, युवा ग्राम शक्ति के सदस्य, विद्यार्थी तथा ग्रामवासियों की भागीदारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *