रतलाम,11जनवरी2020(खबरबाबा.काम)/ शुक्रवार को पुराने कलेक्टर परिसर स्थित गुलाब चक्कर पर धारा 144 का उलघंन कर बिना अनुमति भूख हड़ताल पर बैठने पर एजाज एवं अन्य पर धारा 188 भादवि के अन्तर्गत पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है ।
एएसपी डा. इंद्रजीत बाकलवार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रतलाम शहर गोपाल सोनी का प्रतिवेदन धारा 188 भादवि के अन्तर्गत कार्यवाही करने के संबंध में प्राप्त हुआ । पत्रानुसार 10 जनवरी शुक्रवार को पुराना कलेक्टर परिसर स्थित गुलाब चक्कर रतलाम पर किसी व्यक्ति के भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना पर मुकेश सोनी नायब तहसीलदार एवं तेजवीर सिंह चौधरी मुख्यालय पटवारी द्वारा प्रतिवदित किया गया कि रात्री 11:00 बजे एजाज खा एवं अन्य के द्वारा पुराना कलेक्टर स्थित गुलाब चक्कर रतलाम पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नही मिलने के कारण विरोध स्वरूप भुख हड़ताल पर बैठा है । वर्तमान में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला रतलाम द्वारा धारा 144 लागू की गई है । इनका यह कृत्य धारा 144 सीआरपीसी का उल्ल्घन होकर अपराध धारा 188 भादवि के अन्तर्गत आने से तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी रतलाम शहर गोपाल सोनी के प्रतिवेदन पर धारा 188 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
बिना अनुमति भूख हड़ताल पर बैठने के मामले में पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का किया प्रकरण दर्ज
Leave a Comment


