मतदान का अधिकार पाकर बहुत खुश थे नगर के युवा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 26 जनवरी 2020/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान का अधिकार पाकर नगर के युवा बहुत खुश थे। रतलाम में कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के हाथों 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त हुए।

1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 25 युवाओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाता परिचय पत्र प्रदान किए गए। इससे उत्साहित युवाओं का कहना था कि अब हम लोकतंत्र के महत्वपूर्ण त्यौहार में हिस्सेदारी के हकदार हो गए हैं लेकिन अब हमारे कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आ गई है कि अपने मताधिकार का उपयोग सूझबूझ के साथ करके देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखना है।

कार्यक्रम में शैरानीपुरा की रुखसार, समीना, आनंद कॉलोनी की आयुषी माहेश्वरी, मित्र निवास रोड की कशिश खंडेलवाल, दिया यादव, आयुष भट्ट, हाथीखाना की आयुषी पवार के साथ ही अन्य युवा मतदाता परिचय पत्र पाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार कर रहे थे। कार्यक्रम में डीआरपी लाइन की रहने वाली प्रतिष्ठा जाट अपनी मम्मी गायत्री जाट के साथ, तो हाथीखाने की रहने वाली नाजिया अपने पिता मोहम्मद इरफान के साथ अपना मतदाता परिचय पत्र लेने के लिए आई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *