मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दी नव-वर्ष की बधाई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,1जनवरी2020/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नव-वर्ष पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि , स्वास्थ्य और शांति की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 नए संकल्पों और प्रदेश के विकास के नए प्रतिमानों का साल होगा। उन्होने लोगों से कहा कि विकास की प्रक्रियाओं से जुड़ें और अपना योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहें।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव और शांत प्रदेश के रूप में मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान है। इसी विरासत को और अधिक समृद्ध बनाएँ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *