“मेडिको लीगल” की कार्यशाला में चिकित्सको के साथ पुलिस प्रशासन ने भी लिया भाग

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,22जनवरी(खबरबाबा.काम)/रतलाम स्त्री रोग एवं प्रसूति एसोसिएशन (ROGS) के तत्वावधान में “मेडिको लीगल” की कार्यशाला का आयोजन किया गया| जिसमे रतलाम IMA एवं रतलाम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सको के साथ रतलाम पुलिस प्रशासन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी|
डॉ. एम. सी. पटेल (अहमदाबाद), डॉ. दिलीप वाल्के (पुणे) एवं डॉ. लता त्रिवेदी (अहमदाबाद) ने “मेडिको लीगल” की कार्यशाला में उससे होने वाले पहलुओ पर प्रकाश डाला| इस कार्यशाला में पुलिस आलाधिकारी के साथ रतलाम पुलिस कप्तान SP गौरव तिवारी, लीगल एडवाइजर सीमा शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे| कार्यशाला में आये स्पीकर ने डॉक्टर्स प्रैक्टिस एक्ट, मोब वायलेंस & मेडिया – सेफ & स्मार्ट, बायोमेडिकल वेस्ट डिस्पोजेबल एक्ट, क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी|

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *