रतलाम:जमीन विवाद को लेकर हथियार चले, चार लोग घायल, रात में हुई घटना, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम-जावरा,18 जनवरी 2020 । जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम आक्याबेनी में बिती रात जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर पांच लोगो ने हथियारों से हमला कर दिया ,जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को जावरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जावरा औद्योगिक थाना पुलिस के अनुसार ग्राम आक्याबेनी निवासी मोहन तथा बालू के बीच में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। रात में करीब 10.30 बजे दोनो परिवार के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ गया कि आरोपी बालु पिता नानाराम और उसके परिवार के ललित,गुडडु, कालू तथा दिनेश ने मिलकर फरियादी मोहन के घर पर हमला कर दिया और घर में घुसकर फरसा, राड आदि से जमकर मारपीट की जिसमें राहुल को फरसा लगा वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर चोटे लगी। सूचना मिलते ही ओद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहुल पिता मोहन उसकी मां कलाबाई, बहन नंदाबाई, तथा भाई अमरू को शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रात में आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन वे घर से भाग निकले। पुलिस ने राहुल की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 450, 294, 323, 506, 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
थडोदा में काका भतीजा का परिवार जमीन विवाद में झगड़ पडे
जावरा थाने के ग्राम थडोदा में जमीन विवाद कोलेकर काका भतीजा का परिवार आमने सामने हो गए और दोनो ही परिवारों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार ग्राम थडोदा निवासी भुवान पिता पूनाजी उम्र 58 साल ओर उसके भतीजे कारू पिता मांगु के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश चली आर ही थी। काका भुवान ने आरोप लगाया कि रात में वह अपने घर की ओर जा रहा था तभी भतीजे कारू सवज रामीबाई पति रमेश, शगुनबाई पति कारूलाल ने उसका रास्ता रोका ओर जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी वहीं कारू ने आरोप लगाया कि उसके काका भुवान उसका लडका हिम्मत ने उसके साथ गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *