रतलाम:शादी में हुई मुलाकात का गलत फायदा उठाया,वीडियो हाथ लगने पर करने लगा ब्लेकमेल,प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,11जनवरी(खबरबाबा.काम)/उत्तरप्रदेश के एक युवक ने शादी में हुई मुलाकात का ऐसा फायदा उठाया कि पीडिता को ब्लेकमेल कर डरा धमकाकर जबरन दुराचार किया। मुरैना में जीरो पर कायमी होने के बाद स्टेशनरोड थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार एक युवक की हरकत से परेशान पीडिता ने मुरैना कोतवाली थाने में इस मामले में अपराध दर्ज कराया, चूंकि मामला रतलाम के स्टेशनरोड थाना क्षेेत्र की होटल का होने के कारण मुरैना कोतवाली से 0 पर कायम मामले को रतलाम भेजा गया, जिस पर स्टेशनरोड थाना पुुलिस ने दुराचार के मामले में असलम कायमी की।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में पीडिता और युवक की शादी में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था, इसी दरम्यान पीडिता का कोई ऐसा वीडियो युवक के हाथ लग गया था, जिससे वह पीडिता को ब्लेकमेल करने लगा।
पीडिता का आरोप है कि युवक ने डरा धमकाकर उसकी मर्जी के बगैर रतलाम की होटल में दुराचार कर जान से मारने की धमकी दी। बहरहाल, स्टेशनरोड थाना पुलिस ने कोतवाली मुरैना से जीरो पर विवेचना के लिए मामले में उत्तरप्रदेश के एक युवक के खिलाफ 376, 506 भादवि में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *