रतलाम :कलेक्टर ने नगर निगम पहुंचकर किया प्रशासक का पदभार ग्रहण, मीडिया से चर्चा में कलेक्टर ने कहा- जहां निगम संपत्तियों पर अवैध कब्जे है,उन्हे मुक्त कराने के लिए सख्त कार्रवाई होगी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,2जनवरी(खबरबाबा.काम)/कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को रतलाम नगर निगम पहुंचकर प्रशासक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निगमायुक्त तथा अन्य अधिकारियों से निगम कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य शासन ने बुधवार शाम को प्रदेश की 18 नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। जिसमें रतलाम नगर निगम में कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। आदेश के बाद गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान नगर निगम पहुंची और प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया ।उनके साथ प्रशिक्षु आईएएस तपस्या परिहार भी मौजूद थी।नगर निगम में निगम आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ बैठकर कलेक्टर का स्वागत किया और उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
निगम संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाएगा
प्रशासक रूप में पदभार ग्रहण करने के के बाद कलेक्टर श्रीमती रचना चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नगर निगम की जिन संपत्तियों पर अवैध कब्जे हैं उन्हें सख्ती से मुक्त कराया जाएगा। वहीं नागरिकों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होंगे किए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम के रिक्त पदों को भरने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने प्रशासक के रूप में नगर निगम के राजस्व वृद्धि के लिए भी विशेष प्रयास करने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *