रतलाम: चोरों ने जमकर मचाया उत्पात, नामली में मंदिरो में चोरी की वारदात, अन्य स्थानों पर भी चोरों ने दिया वारदातों को अंजाम

indresh98kumar@gmail.com
6 Min Read

रतलाम,6जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। कड़ाके की सर्दी में भी चोरों की सक्रियता कम नहीं हो रही है। शहर के पास स्थित नामली में चोरों ने मंदिरो को निशाना बनाया। इधर जावरा में दो मकानों के ताले चटकाकर बदमाश आलमारी का नकूचा तोड़ कीमती सामान सहित जेवरातों व नगदी पर हाथसाफ कर गए। पिपल्याजोधा के एक मकान में जेवरातों के साथ ही रावटी के मकान से बदमाश एलईडी टीवी चुरा ले गए।
बीति रात नामली में चोरो ने उधम मचाया ओर मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर हाथ आजमाए। अज्ञात चोरो ने फोरलेन स्थित शिव मंदिर को निशाना बनाया। चोर गिरोह यहां पर ताले चटकाकर मंदिर में प्रवेश कर गए ओर मंदिर में रखी दान पेटी ओर पूजन सामग्री आदि चुरा ले गए। चोरी का पता तब चला जब सुबह करीब 5.30 बजे मंदिर के पुजारी गोतमपुरी गोस्वामी पूजा करने पहुंचे। गौरतलब है कि पूर्व में भी अज्ञात चोरो ने इसी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और सीसीटीवी केमरे एलईडी व आभूषण चुराकर ले गए थे। इसके बाद अज्ञात चोरो ने बीति रात पुन: मंदिर को निशाना बना दिया। रात में ही अज्ञात चोरो ने अंबे माता मंदिर के भी ताले चटकाए ओर यहां से चांदी के आभूषण व अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह पुजारी लीलाशंकर शर्मा पूजा करने गए तो ताले टूटे मिले। उन्होने मंदिर समिति के शेखर जैन सहित अन्य पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसी प्रकार अज्ञात चोरो ने स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर के भी ताले चटकाए लेकिन चोर गिरोह यहां पर सफल नही हो पाए। खटपट की आवाज आने पर मंदिर के संचालक मुन्नालाल भगत की नींद खुल गई ओर जब वे बाहर आए तो चोर वहां से भाग खडे हुए। अज्ञात चोरो ने नामली निवासी बद्रीलाल कुमावत के पंचेड़-कारोदा मार्ग स्थित खेत पर बने मकान पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने यहां ताले चटकाए लेकिन कृषि उपकरणों के अलावा उन्हे कुछ नही मिला।
जावरा में भी चोरी की वारदात
जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत खाचरौद रोड और पिपलौदा रोड पर बदमाशों ने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। दोनों मकानों पर ताले लटके होने का फायदा उठाकर बदमाश ताला चटका कर अंदर घुसे और आलमारी का नकूचा तोड़ उसमें रखे कीमती सामान सहित नगदी व जेवरातों पर हाथसाफ कर गए नौ दो ग्यारह हो गए। खाचरौद रोड स्थित राजेनद्र जयंत परिसर में चोरी की घटना भेरूलाल के यहां हुई। भेरूलाल परिवार सहित मकान पर ताला लगाकर अन्यंत्र गए थे कि 4-5 जनवरी के दरम्यानी रात को बदमाश ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से कीमती सामान पर हाथसाफ कर गए। यह मकान जवाहरलाल राठौर के जीजा का है। बदमाश कितना सामान ले गए इसका पता फरियादी के जीजा के आने पर ही चल पाएगा। बहरहाल, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पीर हिंगोरिया थाना बड़ावदा रहवासी जवाहरलाल राठौर की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
इसी थाना क्षेत्र में चोरी की दूसरा घटना पिपलौदा रोड जावरा स्थित पटेल कॉलोनी रहवासी प्रवीण पिता कैलाशचन्द्र चौरसिया के यहां हुई। गत 4-5 जनवरी के दरम्यान बदमाशों ने चौरसिया के सूने मकान का ताला चटकाकर घर में घुसे गए और मौके में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर आलमारी का नकूचा तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी 35 हजार पर हाथसाफ कर दिया। कीमती सामान के लिए बदमाशों ने पूरी आलमारी को खंगालकर सामान तितर-बितर कर दिया। चोरी गए जेवरात 60 कीमत के बताए जा रहे है।
एक अन्य चोरी का मामला रिंगनोद थाना पुलिस ने घनश्याम नाथूलाल कुमावत निवासी पिपल्याजोधा की रिपोर्ट पर दर्ज किया। फरियादी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गांव की रईसा के मकान का ताला बदमाशों ने 5 जनवरी की देररात 1 बजे के लगभग तोड़कर घुसे और वहां से सोने-चांदी के जेवरात तकरीबन 34 हजार कीमत के चुरा ले गए। पुलिस थाना रिंगनोद ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला धारा 457, 380 भादवि में दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, रावटी में भी बदमाशों ने एक मकान को चोरी के लिए निशाना बनाया। बदमाश घर में घुसकर वहां से एलईडी टीवी चुरा ले गए। घटना इन्द्रा कॉलोनी रावटी की गत 26 दिसंबर की रात 1 बजे के लगभग की है। खेड़ीखुर्द हाल मुकाम रावटी रहवासी श्रवण कुमार हरिराम जोगचंद ने रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 दिसंबर की देररात को बदमाश उसके घर में घुसे और वहां से एलजी कंपनी की एलईडी चुरा ले गए। चोरी गई एलईडी 40 हजार कीमत की बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *