रतलाम,4जनवरी2019/ जिले के बाजना में रोड पर पड़े मिले युवक की मौत के मामले को पुलिस ने जांच के दौरान हत्या का पाया। मर्ग जांच पर से पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतक दादू उर्फ राकेश पिता गणपतलाल प्रजापत (22) निवासी कुम्हार मोहल्ला सीताला माता गली बाजना है।
पुलिस के मुताबिक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजना में सदर बाजार पर गोपाल के घर के सामने एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। युवक की पहचान दादू उर्फ राकेश के रूप में की गई। वह मृत अवस्था में रोड पर पड़ा था उसके सिर से खून निकल रहा था। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
बाजना थाना पुलिस ने गोविन्द पिता गणपतलाल प्रजापत की सूचना पर दादू उर्फ राकेश की मौत पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। मर्ग कायम पर से बाजना थाना पुलिस ने युवक की मौत के मामले में बाजना के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला धारा 302, 201, 34 भादवि में दर्ज किया है। युवक की हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
रतलाम: बाजना में युवक की मौत का मामला हत्या का निकला, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
Leave a Comment


