रतलाम में 12 केंद्रों पर आयोजित होगी राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 11 जनवरी 2020/ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 12 जनवरी को आयोजित राज्य सेवा तथा राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए रतलाम शहर में 12 केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पेपर प्रातः 10:00 बजे से आरंभ होगा, इसके लिए विद्यार्थी 9:00 बजे परीक्षा हॉल में उपस्थित हो जाएं। द्वितीय पेपर दोपहर 2:15 बजे आरंभ होगा, इसके लिए परीक्षार्थी परीक्षा हाल में 1:30 बजे तक उपस्थित हो जाएं।
संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य ने बताया कि परीक्षा हाल में परीक्षार्थी के लिए जो वस्तुएं प्रतिबंधित की गई हैं उनमें किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, केलकुलेटर, सन ग्लासेस, क्लचर, बक्कल, घड़ी, बैंड, बेल्ट, पर्स, वॉलेट टोपी, कोट तथा कई जेब वाला जैकेट एवं मोबाइल प्रतिबंधित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *