राज्य कृषि विपणन बोर्ड को मिला ई-अनुज्ञा के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,22जनवरी2020/मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड को ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। भुवनेश्वर में आयोजित सी.एस.आई. के वार्षिक सम्मेलन में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने बोर्ड के अपर संचालक श्री केदार सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव ने इस उपलब्धि के लिये ई-अनुज्ञा टीम को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम से प्रदेश के किसानों को फसल का सही दाम मिलेगा। साथ ही, व्यापारियों को व्यापार करने में सुगमता होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *