राज्य शासन द्वारा 4 नगरीय निकाय अध्यक्ष पद से पृथक

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,9जनवरी2020/ राज्य शासन ने चार नगरीय निकाय के अध्यक्षों को कर्त्तव्य पालन में अक्षमता और विभिन्न अनियमितताओं में प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाए जाने पर पद से पृथक कर दिया है।
इनमें नगर परिषद भानपुरा जिला मंदसौर की अध्यक्ष श्रीमती रेखा मांदलिया, नगर परिषद आरोन जिला गुना के अध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह रघुवंशी, नगर परिषद गुढ़ जिला रीवा के अध्यक्ष श्री विष्णु प्रकाश मिश्रा और नगर पालिका होशंगाबाद के अध्यक्ष श्री अखिलेश खंडेलवाल शामिल हैं। पदच्युत अध्यक्षों को अगली पदाविधि में नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अथवा किसी समिति के अध्यक्ष का पद धारण करने से भी निरहरित कर दिया गया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *