राष्ट्रपति ने प्रदेश की बालिकाओं को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,24जनवरी2020/ राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने प्रदेश की बालिकाओं रिया जैन और सुदीप्ति हजेला को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया है।

भोपाल की रिया जैन को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने चित्रकला के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभा का पदर्शन किया है। इसी प्रकार खेलों के क्षेत्र में इंदौर की सुदीप्ति हजेला को कठिन अश्वारोहण खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वे अश्वारोहण की सबसे कठिन श्रेणी में महारत रखती हैं।

उल्लेखनीय है कि उक्त पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में 5 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को उनकी विशेष प्रतिभा के लिए प्रदान किये जाते हैं। पुरस्कार के रूप में विजेताओं को मैडल, प्रशस्ति-पत्र, एक लाख रूपये की धनराशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *