राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 24 जनवरी 2020/ भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आगामी 25 जनवरी को 10 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह रतलाम के गुलाब चक्कर पुराना कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम रेलवे रतलाम श्री विनीत गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त के संदेश का वाचन किया जाएगा, शपथ ग्रहण की जाएगी। नवमतदाताओं को ईपिक वितरण किया जाएगा, पुरस्कार वितरण भी होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *