शहर में खुलेगा इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट,कलेक्टर ने नगर निगम कार्यों की समीक्षा की

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 22 जनवरी 2020(खबरबाबा.काम)/ कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्रीमती रुचिका चौहान ने नगर निगम द्वारा शहर में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बैठक लेकर की।

कलेक्टर ने बैठक में नगर निगम द्वारा बेनेफिशरी लेड कंस्ट्रक्शन तथा अफ़ोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत निर्मित किए जा रहे आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, समय सीमा का ख्याल रखने को कहा। बताया गया कि बेनेफिशरी लेड कंस्ट्रक्शन योजना के तहत शहर में 1414 आवास बन चुके हैं, 700 आवासों का काम प्रगति पर है। उक्त योजना में हितग्राही स्वयं मकान तैयार करता है। इसी प्रकार एएचपी योजना में 432 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। आगामी दिनों हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया जाएगा। कलेक्टर ने संपत्ति कर वसूली की भी समीक्षा की।

बैठक में निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह, प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश व्यास, सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार मौजूद थी। निगमायुक्त ने बताया कि श्वानों के बंध्याकरण एवं वैक्सीनेशन के लिए निर्मित किए जाने वाले सेंटर के लिए टेंडर कार्रवाई कर ली गई है। शहर में इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट भी आरंभ होगा। इसके लिए काफी हाउस प्रतिनिधि एक-दो दिन में रतलाम आएंगे नगर निगम के अधिपत्य के परिसर में रेस्टोरेंट खोला जाएगा।

(फाइल फोटो)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *