रतलाम 30 जनवरी 2020/ प्रदेश के आगर-मालवा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय श्री मनोहर ऊंटवाल का अंतिम संस्कार 31 जनवरी को आलोट में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
इस संबंध में प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही आलोट एसडीएम श्री चंद्रसिंह सोलंकी को भी स्वर्गीय श्री ऊंटवाल के परिजनों के निरंतर संपर्क में रहकर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
शुक्रवार को आलोट में राजकीय सम्मान के साथ होगा विधायक स्वर्गीय श्री मनोहर ऊंटवाल का अंतिम संस्कार
Leave a Comment


