22 दिसम्बर को किए गए प्रदर्शन के मामले में धारा 144 के उल्लंघन पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,10जनवरी(खबरबाबा.काम)/ पुलिस ने 22 दिसम्बर को काॅजी हाउस के सामने किए गए विरोध प्रदर्शन के मामले में आज शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किया है।
एएसपी इंद्रजीत सिंह बाकरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 दिसम्बर को काजीपुरा, रतलाम पर एनआरसी व नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के विरोध मे विरोध प्रर्दशन किया गया था । जिसके 100 से ज्यादा रिकार्डेड वीडियो फुटेज की जांच करने पर इमरान खोखर निवासी अशोक नगर, जुबेर निवासी हाकिमवाडा, सोहेल निवासी शैरानीपुरा, इरफान निवासी काजीपुरा, रेहान निवासी शैरानीपुरा आदि के द्वारा विरोध प्रर्दशन के लिये एसडीएम. रतलाम शहर, जिला रतलाम के द्वारा प्रदान की गई अनुमति आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि आयोजित कार्यक्रम,रैली मे ऐसे किसी भी राजनैतिक पार्टी,राजनेता या पोस्टर,पम्पलेट,नारे फलेक्स पोस्टर का प्रर्दशन का उपयोग नही किया जाएगा , जिससे किसी भी व्यक्ति,पार्टी,संस्था आदि की भावना आहत हो, परंतु फिर भी आदेशो का उल्ल्घंन कर नारे लगाये गये । कलेक्टर द्वारा जारी आदेश 144 जा.फौ. का उल्लघंन पाया जाने से थाना स्टेशन रोड पर इस मामले में धारा 188 भादवि. का प्रकरण उक्त आरोपियो के विरूद्व पंजीबद्व किया गया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *