रतलाम,8 फरवरी2020। आचार्य पुष्पदंत सागर जी महाराज के यशस्वी शिष्य,राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 पुलक सागर जी महाराज आचार्य पद ग्रहण करने के बाद 9 फरवरी को प्रथम बार रतलाम नगर में मंगल प्रवेश करेंगे। उनके मंगल प्रवेश का जुलूस रविवार को सुबह 8:00 बजे नगर निगम तिराहे से भव्य शोभायात्रा के रूप में निकलेगा। सकल दिगंबर जैन समाज रतलाम एवं आचार्य 108 पुलक सागर मुनि संघ सेवा समिति रतलाम उनके आगमन की तैयारियां जोरशोर से कर रही है।
आचार्यश्री की मंगल प्रवेश की शोभायात्रा नगर निगम तिराहे से शुरू होकर पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चांदनी चौक होते हुए तोपखाना से साठ घर के नोहरा पहुंचकर समाप्त होगी।
आचार्य बनने के बाद पहली बार रतलाम आगमन को लेकर समाजजनों में व्यापक उत्साह है।उनके रतलाम प्रवास की तैयारियों को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज की बैठक साठ घर के नोहरा में संपन्न हुई। बैठक में महाराजश्री के ठहरने की व्यवस्था साठ घर के नोहरा में व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में मुनिश्री पुलक सागर जी सेवा समिति का गठन किया गया।
इसमे चंद्रप्रकाश पांडे, कन्हैयालाल पाटनी व ओम अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया। समिति का अध्यक्ष राजेश जैन भुजियावाला, सचिव अभय जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गोधा, उपाध्यक्ष जयंती पाणोत, सहसचिव विजय नरसिंहपुरा को बनाया गया। कार्यकारिणी में सुनील चनावाला, संजय पाटनी, हेमंत नरसिंहपुरा, वीरेंद्र गंगवाल, विक्रम हवलदार, वीरेंद्र मिण्डा, अजय बाकीवाला, अनुराग जैन, दिलीप जैन शामिल किए गए। महाराजश्री के मंगल प्रवेश की व्यवस्था अर्पण गंगवाल एवं उनकी टीम को सौंपी गई। प्रचार प्रसार समिति की जिम्मेदारी अभय जैन व मांगीलाल जैन को दी गई। महाराजश्री को आहार, प्रवचन स्थल व आनंद यात्रा की व्यवस्था विमल सन्मति ग्रुप को दी गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ मनोज जैन,चंद्रसेन गाड़िया,दिलीप सोनी,दीपक गांधी,सम्यक तरंग महिला मंडल की अध्यक्ष किरण गोधा, साधना जैन,सपना गोधा,,रेखा बाकलीवाल,नीलम पापरीवाल,प्रमिला गंगवाल,ज्योति झाँझरी,रचना जैन आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन कमलेश पापरीवाल ने किया। आभार अभय जैन ने माना। सकल दिगंबर जैन समाज रतलाम एवं आचार्य 108 पुलक सागर मुनि संघ सेवा समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों से आचार्यश्री के मंगल प्रवेश की शोभायात्रा में अधिक से अधिक शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आव्हान किया है।



