आपकी सरकार आपके द्वार के शिविर गरीबों के लिए हो रहे है कारगार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 19 फरवरी 2020/ राज्य शासन की ‘‘आपकी सरकार आपके द्वार‘‘ योजना के शिविर गरीबों के लिए अत्यंत कारगार सिद्ध हो रहे है। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियो-प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति के कारण पात्रजनों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिल रहा है।

जावरा विकासखंड के ग्राम रोजाना में लगे ऐसे ही शिविर के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की उपस्थिति में ग्राम निमन, ढोढर, हाट पिपलिया, भैसाना, सादाखेडी के 20 व्यक्तियों को मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा कल्याणी योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में लाभान्वित किया है। लाभान्वित होने वाले में 17 महिला तो 3 पुरूष सम्मिलित है।

शिविर में मिले इस लाभ से अभिभूत ग्राम रिछाचांदा की श्रीमती प्रेमकुंवर खुशी-खुशी बताती है कि मुख्यमंत्री द्वारा पेंशन की राशि बढ़ा देने से वे अब प्रतिमाह मिलने वाली 600 रुपये की राशि से जहां सहजता से अपना खाना-पीना कर लेगी। शिविर में मिले इस लाभ से उत्साहित श्रीमती श्रीमती प्रेमकुंवर इसके लिए जहां मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रही है। वही वे पूर्ण आश्वस्त भी है कि मुख्यमंत्री अपने वादे अनुसार शीघ्र ही राशि को बढ़ाकर प्रतिमाह 1 हजार रुपये कर देंगे जिससे उस जैसे न जाने कितने निःसहाय एवं वृद्धजन सम्मान के साथ अपना गुजर-बसर कर सकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *