आपकी सरकार आपके द्वार कैंप में विधायक के हाथों हितग्राहियों को मिली सौगाते

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 26 फरवरी 2020/ सैलाना विकासखंड के ग्राम सरवन में मंगलवार को आयोजित आपके सरकार आपके द्वार कैंप हमेशा की तरह आमजन के लिए खुशियों से भरी सौगात लेकर आया। सरवन कैंप में भी विधायक श्री हर्षविजय गहलोत के हाथों हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्ति की सौगात मिली। शिविर में महिला बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत तथा एनआरएलएम योजना के तहत विभिन्न लाभ हितग्राहियों को वितरित किए गए।

महिला बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र सरवन की सानिया, साक्षी, उमेरा, फरजाना को प्रदान किए गए। वही जनपद पंचायत द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रूपए का लाभ प्रमाण पत्र संतोषबाई को प्रदान किया गया। जनपद पंचायत सैलाना द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम भाटखेड़ी पड़ाव धमुका के आजीविका ग्राम संगठनों को डेढ़- डेढ़ लाख रुपए की सामुदायिक निवेश निधि प्रदान की गई। ग्राम कुंडा के रामलाल को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 1 लाख रूपए अनुदान सहायता प्रदान की गई। स्वरोजगार योजना में ही ग्राम सालरापाड़ा की श्रीमती निर्मला को भी 1 लाख रूपए की अनुदान राशि उपलब्ध कराई गई।

कैंप में स्वसहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड भी प्रदान किए गए। ग्राम चावड़ाखेड़ी के नर्मदा आजीविका समूह को 12 हजार रूपए, ग्राम झोसला के दुर्गा आजीविका एवं स्वसहायता आजीविका समूह को 13 हजार रुपये तथा ग्राम कुंडा के कला आजीविका स्वसहायता समूह को 15 हजार रूपए की रिवाल्विंग फंड राशि प्रदान की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *