इंदौर: सुपर कारीडोर पर बंधक बनाकर आडी कार लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दो घंटे में किया गिरफ्तार,जानिए बदमाशों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम और पुलिस ने कैसे बदमाशों को पकड़ा

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read

इंदौर,20फरवरी(खबरबाबा.काम)/ सुपर कारीडोर रोड़ पर ऑडी कार लूटकर नौकर को बंधक बनाने वालें दो बदमाशों को पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर 02 घंटे में गिरफ्तार किया। आरोपी, नौकर को बंधक बनाकर हाथ-मुंह व आंख बांधकर, रोड पर पटक कर, कार व मोबाईल लूट ले गये थे।लुटेरों नें नौकर की गर्दन पर चाकू अड़ाकर की थी ऑडी कार की लूट। कार को बेच कर पैसा कमाने के लिये बदमाशों नें अपराध किया था।
इंदौर एएसपी प्रशांत चौबे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर विवेक शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना बाणगंगा इन्दौर में सुपर कारिडोर पर घटित ऑडी कार लूट की घटना का पर्दाफाश करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र, पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) मोहम्मद युसुफ कुरैशी,अति. पुलिस अधीक्षक झोन-3 डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना बाणगंगा की टीम बनाई जाकर अपराध की पतासाजी हेतु लगाया गया ।
घटनाक्रम इस प्रकार है
18 फरवरी को शाम करीबन 06 बजे सुपर कारीडोर रोड पर कार ऑडी कार चालक सुमित सुरी की कार का टायर पंचर होने पर कार का पंचर बनवाने हेतु अपने नौकर धनराज अहिरवार को छोडकर अपने कार्य से चले गये । पंचर बनवाने के उपरांत धनराज गाडी के अंदर बैठकर मोबाईल से गाना सुनने लगा । तभी दो अज्ञात बदमाशों नें जबरजस्ती कार के अंदर घुसकर कार की चाबी लेकर नौकर को बंधक बनाकर उसका मोबाईल छीन लिया तथा कार छीन कर चलाकर अलवासा गांव में नौकर का हाथ-मुंह-आंख बांधकर कर पटक दिया तथा कार को लेकर भाग गये । सूचना मिलने पर बाणगंगा पुलिस नें वैधानिक कार्यवाही करते हुए बारोली टोल प्लाजा के फुटैज तथा धनराज के मोबाईल की लोकेशन के आधार पर बदमाशों का पीछा कर जिला उज्जैन के थाना माकड़ोन क्षेत्र की पाट चौकी में घेराबंदी कर बदमाशों को ऑडी कार सहित धर दबोचा। बदमाशों नें पूछताछ पर अपना नाम तन्मय ठाकुर पिता दिलीप सिंह ठाकुर उम्र 20 साल निवासी इन्दौर एवं रोहित पिता गणेश उम्र 23 साल निवासी गांधीनगर सरकारी स्कुल के पास, थाना गांधीनगर क्षेत्र इन्दौर बताया ।
बदमाशों की धरपकड़ के दौरान् थाना प्रभारी बाणगंगा के द्वारा गाडी मालिक बनकर नौकर के फोन नंबर पर बदमाशों से बात की तो बदमाशों नें गाड़ी देने के एवज में 03 लाख रुपये की रकम की मांग की । बाद में 10,000 रुपये तत्काल पेटीएम करने की डिमांड की गई तब थाना प्रभारी द्वारा बदमाशों को बातो में उलझाकर बदमाशों की कार की रफ्तार धीरे कराई गई तथा कार कों मय बदमाशों व मोबाईल सहित पकड़ा गया । बदमाशों से लुट की गई ऑडी कार बरामद की गई तथा धनराज का लुटा हुआ मोबाईल जप्त किया गया । बदमाश तन्मय के थाना एरोड्रम में मर्डर, मारपीट तथा वाहन चोरी के तीन अपराध दर्ज तथा बदमाश रोहित का एक अपराध दर्ज है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक इन्द्रमणि पटेल, उनि स्वराज डाबी, सउनि सुरेश सेंगर, सउनि जगन्नाथ शर्मा, सउनि दिनेश त्रिपाठी, प्र.आर.चंद्रशेखर पटेल, आर. राजकुमार द्विवेदी, आर. रविन्द्र रघुवंशी, आर. मालाराम सिकरवार, आर. हीरामणि मिश्रा, आर. राजीव यादव का सराहनीय योगदान रहा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *